diwali horizontal

सड़क निर्माण मे हो रही अनियमितताओं पर नारेबाजी व विरोध

0 211

महराजगंज रायबरेली :  कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद पहरेमऊ मार्ग पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश अशरफाबाद पहरेमऊ सड़क का निर्माण चल रहा है वहीं अशरफाबाद के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण मे हो रही अनियमितताओं पर नारेबाजी एवं सड़क पर खड़े होकर विरोध किया और मांग की सड़क निर्माण ठीक से हो वहीं ग्रामीण सौरभ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा जिस तरह सड़क का निर्माण हो रहा वो बिल्कुल मान्य नहीं जनता के पैसे जिस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है वो बिल्कुल ग़लत है सड़क पर ना तो ठीक से डामर पड़ रहा है ना ही गिट्टी ये सड़क दो माह के अंदर टूट जायेगी विरोध कर रहे ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, अचित सिंह,अकेश सिंह, योगेंद्र सिंह , सौरभ सिंह, शुशील सिंह, मोहित सिंह, अमन सिंह, संदीप सिंह, अमित सिंह, अंकित सिंह, सूरज सिंह, राघव सिंह, मुकेश कोटेदार, दयाराम, लवकुश , कपिल सिंह , अभय सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर विरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.