
त्रिलोकपुर बाराबंकी : उद्यान विभाग ने रोग ग्रस्त और फलविहीन रिपोर्ट लगाकर कम उम्र के फलदार आम के दरख्तों का बिना मौके की जांच किये धड़ल्ले से परमिट जारी करवा रहा है। इस फेहरिस्त में रानीबाजार रेंज के गगियापुर गांव में 42 आम के पेड़ों की बाग में उद्द्यान विभाग की रिपोर्ट के बाद वन विभाग ने परमिट जारी करके एक और फलदार बाग काट डाला। रविवार को कोतवाली फतेहपुर और मसौली थाने के बॉर्डर पर स्थित गांव गगियापुर में बेखौफ हरियाली मिटाई गयी। यही नही परमिट के आड़ में ठेकेदार अवैध रूप से भी पेड़ काट रहे है। इस बाग में कम उम्र के करीब 42 फलदार आम के पेड़ लगे है जिसे काट डाला गया।
इस बाग से महज 7 पेड़ो का परमिट जारी किया गया सभी को रोग ग्रस्त और फल विहीन बताया गया । इस बाबत गांव के लोगो ने बताया कि पिछले साल इस पूरी बाग आम से लदी थी। इस बबात ठेकेदार ने बताया कि रिपोर्ट लगाने के लिए जो पैसा पड़ता उसे देकर दफ्तर में ही रिपोर्ट लगवा लिया। इस तरह तेजी से पेड़ काटने का परमिट जारी होने से पर्यावरण प्रेमी दुखी है।