diwali horizontal

शास्त्री नगर के ऑटो गैराज में वर्कर निकला कोरोना पॉजिटिव

0 165

खीरों रायबरेली :  थाना क्षेत्र के कस्बा खीरों में एक युवक सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है । जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के सुमेरपुर का निवासी युवक कस्बा खीरों के शास्त्रीनगर में एक ऑटो गैराज में काम करता है । सोमवार को उसकी तबियत खराब होने के कारण वह सीएचसी खीरों इलाज के लिए गया था । वहां कोरोना संक्रमण की जाँच में पॉजिटिव पाया गया । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे एम्बुलेंस से एल-2 हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया

इसके बाद सीएचसी खीरों के आइसोलेशन प्रभारी डॉ फारूकी ने फार्मासिस्ट विजय और लैब टेक्नीशियन अंकित की टीम के साथ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पहुँचकर 50 ग्राहकों की कोरोना संक्रमण की जाँच की । सीएचसी प्रभारी डॉ भावेश सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक को एल-2 हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया है । बैंक में डॉ फारूकी की टीम द्वारा 50 लोगों की जाँच की गई है । रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसे भी इलाज के लिए एल-2 हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.