diwali horizontal

सामाजिक सद्भाव डा. साहब का आदर्श: भारत सिंह यादव

0 186

बाराबंकी :  स्थानीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर काॅलेज के प्रागंण में प्रखर समाजवादी चिंतक स्व0 डा. श्याम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धंजलि अर्पित की गयी। विद्यालय प्रबन्धक डा. विकास यादव ने भारत सिंह यादव एडवोकेट, अध्यक्ष प्रबन्ध समिति के नेतृत्व में प्रसिद्ध समाजवादी चिन्तक डा. श्याम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए भारत सिंह यादव ने कहा कि डा. श्याम, समाजवादी विचारधारा के पोषक थे। वे अपने अग्रज प्रखर समाजवादी नेता एवं चिंतक स्व. राम सेवक यादव के द्वारा बताये गये समाजिक आदर्शो के अनुयायी थे। वे जीवन पर्यन्त समाज में समरसता एवं सामाजिक मूल्यों को प्रतिस्थापित करने में रत रहे। उन्होने समाजवादी विचारधारा को पोषित करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया। सामाजिक सद्भाव और साम्प्रदायिक सौहार्द डाक्टर साहब का आदर्श था। उन्होने अपने अग्रज राम सेवक जी के आदर्शो को अपनाकर समाजवाद की अलख जगाये रखी। चिकित्सक होते हुए भी वे समाज सेवा से जुड़े रहे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन हेतु उन्होने जो प्रयास किये वे मील के पत्थर के रूप में साबित हुए। बालिकाओं के शैक्षिक विकास हेतु उन्होने अल्प शुल्क में शिक्षा की उत्तम व्यवस्था प्रदान की। उनके द्वारा रोपित शिक्षा का यह मन्दिर शैक्षिक क्षेत्र में नित नई ऊँचाइयों को छू रहा हैं तथा उनके द्वारा अपनाए गए सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों को गति देने मे कृत संकल्प है।

इस अवसर पर डा0 जगन्नाथ वर्मा, होरी लाल, अशोक कुमार, शोभित यादव, कृष्ण बहादुर सिंह, अंकित कुमार तिवारी, राधेष्याम यादव, सोहन लाल, क्रान्ति कुमार सिंह, समुद्र विशाल मिश्रा, संदीप सोनी, शिवदत्त सिंह सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने डा. साहब के चित्र पर पुष्पार्चन कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.