diwali horizontal

अनुज की जान बचाकर मुकेश रस्तोगी ने मानवता की पेश की मिशाल – ई. वीरेन्द्र यादव

0 203

सपा कार्यालय में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान
– उपस्थित जन समूह ने अनुज यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

रायबरेली :  समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में सपा अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी को छात्र अनुज यादव की जान बचाने के लिए अंगवस्त्र, माला व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र की माता श्रीमती व पिता रामलखन को भी सम्मानित किया गया और छात्र के दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर चैधरी उमाशंकर पटेल, हाजी मो0 इलियास, राजेश चन्द्रा, मो0 शमशाद, अनूप पासी, राहुल निर्मल, विनोद यादव, शैलेश यादव, ग्राम प्रधान बालकिशुन, शैलेश यादव, हरीशंकर, राजेश मौय्र, विनय यादव आदि लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अनुज कुमार यादव पुत्र रामलखन यादव निवासी रामनगर, मजरे पोरई, पोस्ट मलिकमऊ चैबारा, थाना गुरूबक्शगंज, जिला रायबरेली जो बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष का मेधावी छात्र है।

दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली से रायबरेली की बस यात्रा के दौरान वह जहरखुरानी का शिकार हो गया था। सिविल कोर्ट रायबरेली के गेट नं0-1 के सामने बेहोश हालत में पड़ा था। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसके इलाज में सहयोग कर उसकी जान बचायी। घटना की सूचना सेन्ट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष ने मुख्यमन्त्री दिल्ली, मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को जरिए रजिस्ट्री भेजी। घटना की जाँच दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने प्रारम्भ कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.