diwali horizontal

कांग्रेस कमेटी द्वारा बाटा गया रेल टिकट का किराया!

0 186

ऊंचाहार रायबरेली :  कोविड-19 के चलते भारत को लॉकडाउन कर दिया गया था। प्रवासी मजदूर भुखमरी के चलते अपने घर को पैदल ही पलायन कर दिया था। और कुछ लोगों की चलते चलते रास्ते में जान भी चली गई थी। बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को सहानुभूति की नजर से देखते हुए सांसद सोनिया गांधी ने उनके परिवार को रेल के किराया दिया गया सांसद सोनिया गांधी के निर्देश पर कोविड 19 कोरोना वायरस की महामारी से देश में हुए लॉकडाउन के दौरान घर आए देश के विभिन्न शहरों में रह रहे प्रवासी मजदूरों के रेल किराया का भुकतान किया गया। मंगलवार को रोहनिया ब्लाक के आदर्श ग्राम सभा उमरन की पंचायत भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी व कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी फरहान वारसी के नेतृत्व में पूर्व मे प्रेषित 270 लोगो की सूची में 50 प्रतिशत लोगों को आज किराया का भुकतान किया गया । रेल किराया मिलने पर प्रवासी मजदूरों ने माननीय सांसद को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर उमरन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष छेदीलाल, जिला सचिव संत प्रसाद, रामआसरे निर्मल , बाबूलाल , रतिपाल समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.