
बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने जनपद की पुलिस को दीपावली त्योहार के मद्दे नजर सुरक्षा के कड़े इन्तिजाम के निर्देश दिये। इसी क्रम मे सतरिख पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपू यादव पुत्र गया प्रसाद यादव निवासी ग्राम रामपुर जोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से चोरी की बाइक यूपी 41 एएफ 8401 और एक अवैध असलहा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभियुक्त दीपू शातिर किस्म का अपराधी है। उसके उप्पर लखनऊ चिनहट कोतवाली में 6 और इसी थाने में एससीध्एक्ट व पास्को एक्ट मुकदमा दर्ज है। पुलिस को काफी समय से तलाश कर रही थी। सतरिख पुलिस ने अभियुक्त दीपू पर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।