diwali horizontal

मारपीट का मुकदमा पुलिस ने किया दर्ज

0 171

बाराबंकी :  कोठी थाना क्षेत्र के कुंभ रावा गांव में 2 दिन पूर्व हुई घटना को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोठी भेजा। कोठी थाना क्षेत्र के कुंभ रावा ग्राम निवासी धीरेंद्र सिंह पटेल पुत्र रामनाथ पटेल ने पुलिस से शिकायत की है 10 नवंबर की शाम लगभग 8 बजे उनके चाचा देवेंद्र पटेल उस्मानपुर चैराहे से किराने की दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे तभी गांव से लगभग 500 मीटर पहले एक कार सवार लगभग 5 लोगों ने मेरे चाचा देवेंद्र सिंह पटेल को जबरिया गाड़ी में बैठा कर कुछ दूर तक ले जाने के बाद उनके पास मौजूद लगभग 41000 रुपये छीन लिए और उतार दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी जिसको लेकर गांव के ही रहने वाले शिवम वर्मा से धीरेंद्र सिंह पटेल जानकारी ले रहे थे

इसी बात से आक्रोशित गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार अरकुल अशोक कुमार अनिल कुमार अभिजीत आदि लोग लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और धीरेंद्र सिंह पटेल और उनके भाई महेंद्र पटेल की जमकर पिटाई कर दी जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोठी भेजा गया है थानाध्यक्ष को थी रितेश पांडे का कहना है 2 दिन पहले हुई घटना को लेकर आज मारपीट हुआ है शिकायत मिली है पूरे प्रकरण की जांच करा कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.