
बाराबंकी : में मोहम्मद रिजवान प्रत्याशी सदस्य विधान परिषद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ ने बाराबंकी में पहुंच कर जनसंपर्क किया इसी दौरान हैदर गढ़ त्रिवेदीगंज में जनसंपर्क करने के बाद कोठी कस्बा पहुंचे और रमेश सिंह के यहां रुक कर लोगों से बातचीत की , मोहम्मद रिजवान ने लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी लोग बहुमूल्य वोट दे और दिलवाए ताकि शिक्षित युवाओं का भला हो सके और उनकी आवाज उठाई जा सके उन्होंने बताया कि शिक्षामित्र अनुदेशक प्रेरक रोजगार सेवक व आउटसोर्सिंग को स्थाई करना तथा स्नातक रोजगार गारंटी अधिनियम लाकर हर युवा को रोजगार मुहैया कराना व प्रशिक्षित युवा बेरोजगारों बीटीसी को रोजगार की सुनिश्चितता मुहैया कराना, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का बकाया भुगतान व मानदेय वृद्धि करना, पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना यह हमारा मुख्य उद्देश्य है
इसी एजेंडे को लेकर आया हूं ताकि शिक्षित युवाओं का भला कर सकूं, कोठी कस्बे में जनसंपर्क के दौरान हुई चर्चा में रमेश सिंह शिवेंद्र प्रताप सिंह अखिलेश कुमार यादव राम इकबाल अवधेश सिंह महबूब अहमद सुबोध संजय समेत अन्य दर्जनों लोग शामिल रहे