diwali horizontal

पीजीआई में भीषण सड़क हादसा 4 लोगों की मौत

0 213

लखनऊ :  उन्नाव से बाराबंकी जा रही एक कार और राजस्थान की एक बस में पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया के पास हुई भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। बस की भीषण टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में कार में सवार सभी 5 लोग फस गए जिन्हें कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा कार को काटकर बाहर निकाला गया लेकिन एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई । छोटी दीवाली के दिन हुए भीषण सड़क हादसे मैं जान गवाने वाले सभी लोग बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार लोहजर देवां बाराबंकी के रहने वाले 45 वर्षीय राज नारायण वर्मा 13 वर्षीय पुत्री गाड़ियां अपने गाँव की रहने वाली 56 वर्षीय माया देवी 35 वर्षीय राम दुलारी और 38 वर्षीय पूनम देवी के साथ अपनी कार में सवार होकर बाराबंकी से उन्नाव दवा लेने के लिए गए थे । राज नारायण वर्मा शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे उन्नाव से वापस चले थे और शहीद पथ के रास्ते अपने घर बाराबंकी जा रहे थे तभी करीब 4 बजे उनकी कार के पीछे से पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया के पास राजस्थान की एक बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी 5 लोग लहूलुहान होकर उसी में फंस गए ।

भीषण सड़क हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से कार को काट कर बाहर निकाला लेकिन इस भीषण सड़क हादसे में कार चला रहे 38 वर्षीय राज नारायण वर्मा 56 वर्षीय माया देवी 13 वर्षीय गुड़िया एवं 35 वर्षीय राम दुलारी की मौत हो गई जबकि कार में सवार पूनम देवी को गंभीर चोटें आने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है । जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि राज नारायण वर्मा की कार की रफ्तार ज्यादा अधिक नहीं थी लेकिन पीछे से आ रही राजस्थान की बस की रफ्तार बहुत तेज थी और बस के चालक ने बस से अपना नियंत्रण अचानक होते हुए राज नारायण की कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । भीषण सड़क हादसे में एक ही गाँव के चार लोगों की मौत की खबर जब उनके मोहल्ले में गई तो वहां कोहराम मच गया । हादसे में मारे गए सभी लोगों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.