diwali horizontal

बिहार: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में RJD नेता तेजस्वी यादव ने किया किनारा

0 228

बिहार: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार आज बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में होने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। वहीं आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार जी आज 7वीं बार शपथ लेंगे। लेकिन बिहार ने नीतीश जी को बिल्कुल खारिज कर दिया है उन्हें सिर्फ 40 सीट मिला है। इसके बावजूद उनका जमीर कैसे गवारा कर रहा कि वो फिर से शपथ ले रहे हैं। वो आज शपथ ले रहे हैं लेकिन कल से सवाल उठेंगे नौकरी, समान काम समान वेतन।

बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रह जाने का एक प्रमुख कारण कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन को भी माना जा रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार राजभवन के राजेंद्र मंडप में अपराह्न् 4.30 बजे आयोजित एक सादे समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, नीतीश के साथ कई मंत्रियों के भी साथ शपथ लेने की संभावना ह मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पटना में जद (यू) प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबले में राजग गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। राजग में भाजपा को 74 सीटें, जद (यू) को 43, हम और वीआईपी को चार-चार सीटें मिली हैं। 2015 के विधानसभा चुनावों में जद (यू) को 71 सीटें मिली थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.