
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा: अमित शर्मा
बछरावां : रायबरेली स्वयं सेवी संस्था नारायण सोशल वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कस्बे में कनोपी लगाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए हैंड बिल एवं प्रचार प्रसार के अन्य सामग्रियों के माध्यम से राहगीरों को जागरूक किया गया, संस्था के कार्यक्रम समन्वयक अमित शर्मा ने बताया की हमारी संस्था विगत कई महीने से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रायबरेली जनपद हेतु रोड सेफ्टी कार्यक्रम के संचालन के लिए एक नामित संस्था है , लगातार हमारी संस्था राहगीरों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति नुक्कड़ नाटक व टेंट लगाकर हैंड बिल व अन्य प्रचार प्रसार के माध्यमों से लोगों को जागरूक करती आ रही है , सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थानीय लोगों ने बहुत प्रशंसा की लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी होती है, जिससे सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा में सहायता प्राप्त होती है ,स्थानीय लोगों द्वारा संस्था के इन प्रयासों की बहुत सराहना की जा रही है।