
लीवर की बीमारी से ग्रसित मरीज हालत गंभीर
लखनऊ : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित चरक अस्पताल की चौथी मंजिल पर भर्ती लीवर के एक मरीज ने बुधवार की दोपहर अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी । मां के सामने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदे पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना पाकर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मरीज को चरक अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के अनुसार अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने वाला मरीज लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित था संभवत बीमारी से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।
जानकारी के अनुसार अपने पूरे परिवार के साथ कई वर्षों से अमेरिका में रहने वाले रवि शंकर सक्सेना के 41 वर्षीय पुत्र सुमित शुक्ला लीवर की बीमारी का इलाज कराने लॉकडाउन से पहले भारत आया था । सुमित सक्सेना का एक मकान राजाजीपुरम ई ब्लॉक में भी है अपनी मां आशा सक्सेना के साथ इलाज कराने के लिए भारत आए सुमित सक्सेना का लीवर 70% डैमेज होने की वजह से अपोलो अस्पताल में उसका इलाज हुआ था बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व 16 नवंबर को सुमित की मां आशा सक्सेना ने अपने पुत्र को इलाज के लिए हरदोई रोड स्थित चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि सुमित अपने वार्ड में अपनी माता के साथ
मौजूद था तभी उसने अपनी मां से शौचालय जाने की बात कही और सुमित अस्पताल के वार्ड की खिड़की से नीचे कूद गया अपनी आंखों के सामने पुत्र को अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदता देख मां के होश उड़ गए । पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुमित सक्सेना को चरक अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया। बालागंज चौकी के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुमित के दो भाई पिता और पत्नी अमेरिका में ही हैं सुमित सक्सेना अपनी मां आशा सक्सेना के साथ लिवर का इलाज कराने भारत आया था । राजेंद्र सिंह के अनुसार सुमित सक्सेना अत्यधिक शराब पीने का आदी था जिसकी वजह से उसका लीवर 70% तक खराब हो गया उन्होंने बताया कि अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदे सुमित सक्सेना की हालत गंभीर है।