diwali horizontal

आज से बी.एड. कॉउंसलिंग शुरू सामान्य वर्ग के दुर्बल आय वर्ग के अभ्यर्थियों को लाभ पर SC/ST को शून्य शुल्क नहीं

0 214

लखनऊ : बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग का आगाज 19 नवंबर से होगा। ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस बार बीएड काउंसलिंग में प्रवेश के दौरान सामान्य वर्ग के दुर्बल आय वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। प्रो अमिता बाजपेई ने बताया कि 19 नवंबर से जेईई बीएड 2020 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही हैं। जबकि आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को कोई वरीयता नहीं दी जयेगी। इस बार अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के समय शून्य शुल्क का लाभ नहीं मिल सकेगा। अभ्यार्थियों को शुल्क एवं आवश्यक प्रपत्रों की व्यवस्था करनी होगी। वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अधिक जानकारी ली जा सकती है।

काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। तीन प्रमुख चरण होंगे मुख्य काउंसलिंग (फेज एक से चार), पूल काउंसलिंग व सीधे प्रवेश। अभ्यार्थियों को अपनी स्टेट रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मुख्य काउंसलिंग में पहले दिन एक से 50 हजार तक स्टेट रैंक वाले अभ्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों के लिये इस बार 10ः प्रतिशत आरक्षण की होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.