
रायबरेली : शिवानंद मिश्र लाले सम्मान यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में जिले की टॉपर बाल विद्या मंदिर गंगागंज की मेधावी छात्रा अर्चना कुमारी को प्रदान किया गया। परिचय में डॉ. चंद्रमणि वाजपेयी ने कहा कि अर्चना ने वरीयता सूची में अपना नाम शामिल कराकर अपने स्कूल, माता पिता तथा जिले का नाम रोशन किया है। मुक्ता भार्गव, डॉ. गीता कुमार और क्षमता मिश्रा ने उत्साहवर्धन किया।