diwali horizontal

प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की गई जान

0 214

परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप

बछरावां सीएचसी अस्पताल की चिकित्सक ने महिला को भेजा था गोविंद अस्पताल

बछरावां रायबरेली :  अवैध नर्सिंग होम की भरमार हो गई है। इन अवैध नर्सिंग होम की लापरवाही से रोजाना मरीजो को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। आपको बतादें कि एक ऐसे ही प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आपको बताते चलें कि बछरांवा थाना क्षेत्र के चुरूवा गांव निवासी सरिता तिवारी उम्र 35 वर्ष पत्नी योगेश तिवारी को प्रसव हेतु बछरांवा सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर मृतका की मां के अनुसार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हुमा कौशर ने हमारी बेटी को कस्बे के प्राइवेट गोविंद अस्पताल मैं भर्ती करा दिया और कहां यहां पर आपकी बेटी का इलाज अच्छी तरीके से हो जाएगा और अस्पताल में 25 हजार रुपये भी जमा करा दिए गए। मृतका के पति की मानी जाए तो उससे ब्लड के लिए अलग से 15 हज़ार रुपये जमा कराए गए। कितना पैसा जमा कराने के बाद भी गोविंद अस्पताल की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान सरिता मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.