
क्रासर – लाचार, बेसहारा और गरीबों की खुले मन से की जा रही आर्थिक सहायता क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
रायबरेली : पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज हो चली है । सम्भावित दावेदार गांवों में चहलकदमी के साथ ही ग्रामीणों की परिक्रमा करने लगे हैं । उल्लेखनीय है कि पंचायत के निकाय चुनाव में ग्राम प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर एक साथ मतदान होना है । बताते चलें कि सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की कई सीटों पर दावेदारों ने चुनावी बिगुल बजा दिया है । जिसके चलते गांवों की गलियों और चौराहों पर समर्थकों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है ।
दिलचस्प है कि राही प्रथम की सीट पर विगत चुनाव में रनर प्रत्याशी होने के बावजूद युवा समाजसेवी नरेंद्र यादव लगातार ग्रामीणों के बीच बने हुए हैं । किसी भी हादसे अथवा दुर्घटना और स्वाभाविक मृत्यु होने की जानकारी मिलते ही वह पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और आर्थिक सहायता करने में सबसे आगे रहते हैं । विगत वर्ष में बेहटा खुर्द में कच्ची दीवार ढहने से एक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई । तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे नरेंद्र यादव ने शोकाकुल परिवार की आर्थिक मदद के साथ ही हरसम्भव मदद का भरोसा दिया । सई नदी के पुल की मरम्मत के दौरान रूट डायवर्जन के समय खस्ताहाल मटिहा से सैदनपुर होकर डलमऊ जाने वाले सम्पर्क मार्ग को निजी श्रोतों से जेसीबी बुलाकर पटरियों में मिट्टी भराये जाने का काम कराये जाने से ग्रामीणों के बीच खासे लोकप्रिय हो गए । बीते दिनों कुचरिया गांव में दर्जनों ग्रामीणों को पेयजल की समस्या को देखते हुए निजी श्रोतों से हैण्डपम्प सही कराया ।
यही नही बेसहारा और लाचार गरीबों में मुफ्त दवाई भी वितरित की । यह तो बानगी मात्र है ऐसे ही सैकड़ो मामलों में जनमानस के हितों में दिखाई गई उदारता की ग्रामीण मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं । बिना किसी भेदभाव के नरेंद्र यादव द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी दिखाना सम्पूर्ण क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है । इस सम्बंंध में स्वयं नरेंद्र यादव ने बताया कि मध्यमवर्गीय किसान में जन्म होने से उन्होंने गरीबी को नजदीक से देखा है । यही कारण है कि ग्रामीणों की परेशानी उनसे देखी नही जाती है । बाबा बुद्धदास की प्रेरणा और उनके आशीर्वाद से वह बेसहारा और लाचारों की मदद करने में पीछे नही रहते हैं ।