diwali horizontal

विधायक राम नरेश रावत ने अवनीश कुमार सिंह के लिए किया जनसंपर्क

0 166

 

स्नातक बेरोजगारों का भला केवल भाजपा के ही साथ है: अवनीश कुमार

बछरावां रायबरेली :  कस्बे के पानी टंकी रोड पर स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्नातक एम० एल० सी० प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के लिए जनसंपर्क अभियान क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है , और देश को पुनः विश्व गुरु बनाने में भाजपा पूर्ण रूप से प्रयासरत रही है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्नातक बेरोजगारों का भला केवल भाजपा के साथ ही है, आगामी एक दिसंबर को होने वाले स्नातक एम० एल० सी०चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का समर्थन मिलने के पश्चात ही जीत का रास्ता खुल गया है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक श्री रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन करने में अवनीश कुमार सिंह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। और स्नातक बेरोजगारों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर अश्वनी अवस्थी, भगवान कुमार अवस्थी (संस्थापक), मारुति मिश्रा (पूर्व जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी), अजय सिंह दऊवा (पूर्वब्लॉक प्रमुख), सतीश तिवारी (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा) सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.