diwali horizontal

अज्ञात बाइक लुटोरे ने फिर छीना पर्स, महिलाओं का घर से निकलना हुआ मुश्किल

0 216

बाराबंकी :  महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार पर्स छीनने की घटनाये बढ़ने से पुलिस के लिये सिरदर्द बना हुआ है। एक ही इलाके में पर्स छीनने की घटना को लेकर लोगो में दहशत बना हुआ है। शहर के मोहल्ला कम्पनीबाग़ पॉस एरिया जहाँ पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री स्व बेनी प्रसाद वर्मा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का आवास है हर समय चहल पहल रहती है। वही की निवासी मोहम्मद आसिफ की पुत्री हाजिरा लगभग 17 वर्षीय अपनी माँ के साथ शाम को बाजार किसी काम से गई हुई थी। जब हाजिरा वापस अपने घर आ रही थी तभी शाम लगभग 6 बजे कंपनीबाग केनरा बैंक के पहुची थी की पीछे से अज्ञात दो पहिया वाहन पर सवार दो लुटेरे ने अचानक हाजिरा के उप्पर झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनने लगा तभी हाजिरा ने मदद के लिये चीखने चिलाने लगी उसकी आवाज सुन पर्स वहाँ मौजूद लोग लुटेरे को पकड़ने के लिये दौड़ाया तब तक लुटेरे बाइक समेत फरार हो गया। तभी पीड़िता हाजिरा ने 112 पर पुलिस को लूट की सुचना दी।

जिसके बाद कुछ देर के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िता हाजिरा की माँ ने बताया कि पर्स में कुछ पैसे और महंगा मोबाईल के अलावा जरुरी कागजात रखे हुवे थे। आपको बताते चले की शहर में लगातार पर्स छिनोती की घटनाएं बढ़ रही है। इसी इलाके में एक महीने में चार लूट की घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस अपराधियो को पकड़ने के बजाय अवैध वसूली में जुटी हुई है लगी हुई है। अगर ऐसा ही होता रहा तो पुलिस की जमकर किरकिरी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.