diwali horizontal

मुलायम सिंह के 82वे जन्मदिन पर अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

0 170

 

– युवा पत्रकार को सम्मानित कर मुलायम सिंह यादव के जीवन पर डाला प्रकाश, सतायु की कामना,अधिवक्ताओं ने कहां करोड़ो साल जियो मुलायम

उन्नाव :  पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस सप्ताह के अवसर पर युवा पत्रकार पुरुषोत्तम शुक्ला एवं मनीष तिवारी का सम्मान समारोह दीवानी न्यायालय परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी लंबी उम्र के साथ शतायु की कामना भी की। इधर, अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  मुलायम सिंह यादव ने युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए सदैव काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नौजवान एक पत्रकार है जो कि प्रत्येक क्रिया की तुरंत प्रक्रिया देता है लखनऊ गोमती नगर में पत्रकार पुरम की आधारशिला भी मुलायम सिंह यादव ने ही रखी थी वही अधिबक्ताओ के हिट में मुलायम सिंह यादव ने तहसील स्तर से मुख्यालय तक पक्के चेम्बरो का निर्मन कराया था अजेंद्र अवस्थी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने युवाओं के लिए भूमि सेना, लैपटॉप वितरण,बेरोजगारी भत्ता,दवा एवं सिंचाई सहित मुक्त योजनाओं का भी लाभ दिलाते हुए क्रियान्वन भी कराया साथ ही किसानों को भूमिधर बनाने का भी काम पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी उधर संबोधन में बारी बारी अधिवक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए सतायु की कामना की।

जन्मदिन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अमरेश सिंह,आलोक,सुनील,राजेश वर्मा,अशोक पटेल,दीपू यादव,सुंदर लाल,सूरज बाजपेई,संजय द्विवेदी,पंकज शुक्ला, ओम प्रकाश अवस्थी,सिद्धांत अवस्थी,सुरेश तिवारी,धवल श्रीवास्तव,राहुल अवस्थी, उदय वीर सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,अर्पित शुक्ला,प्रवीण दुबे,सुनील पाल,अनूप तिवारी, अशोक कुमार,प्रवीण दुबे सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.