
लखनऊ : कांग्रेस मुख्यालय से यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अलोक प्रसाद एवं प्रवक्ता अनूप पटेल की रिहाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ,पूर्व मंत्री आर.के.चौधरी एवं यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी प्रदीप नरवल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार को घेरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा यूपी सरकार लगातार दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार करने में लगी हुई है।जबरन इससे सम्बंधित लोगों को जेल भेजने का प्रयास कर रही है।सीएम ये बताएं जिस केस में न कोई वादी है न कोई साक्ष्य तो किस आधार पर आलोक प्रसाद को जेल में रखा गया है।पुलिस ही वादी है इस मामले में जो यूपी सरकार के अन्तर्गत आती है
जिस महिला ने आत्मदाह किया था उसका मजिस्टीरियल बयान क्यों नहीं लिया गया।सीएम पर आरोप लगाया, महराजगंज में उनके ट्रस्ट के नाम से सैकड़ों एकड़ जमीन है आलोक प्रसाद जी समय समय पर उसके खिलाफ आन्दोलन करते रहें इसीलिए सीएम ने उन्हें जेल भेजने का काम किया।हमारे प्रवक्ता अनूप पटेल जिस मुकदमे में जेल में हैं जिस अमेठी की महिला ने आत्मदाह किया था उस महिला का भी मजिस्टीरियल बयान नहीं लिया गया ।अनूप पटेल जी पिछड़े समाज के थें इसलिए जिस मुकदमे में वादी पुलिस है चार्जशीट पुलिस ने लगाई उस मामले में आज भी मुकदमा लम्बित है।हम अपनी इन मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।
प्रदीप नरवाल,प्रभारी,अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस
26 तारीख संविधान दिवस को आलोक प्रसाद और अनूप पटेल की गिरफ्तारी के खिलाफ जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे 30 को सोशल मीडिया कैम्पेन चलाएगी पार्टी 4 दिसम्बर को लखनऊ में दलित पिछड़े समाज का बड़ा जमावड़ा व पंचायत करेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व में सड़को पर उतरेंगे।