diwali horizontal

शिक्षक विधायक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी का तूफानी दौरा

0 235

दर्जनों विद्यालयों का दौरा कर किया प्रचार-प्रसार, भरी जीत की हुंकार

हम सब में हैं, सब मुझमें हैं, विजय हमारी निश्चित है: उमेश

बछरावां रायबरेली :  वर्तमान में स्नातक एम० एल० सी० और शिक्षक विधायक के चुनाव को लेकर सर गर्मी बढ़ गई है। भाजपा समर्थित शिक्षक विधायक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने बछरावां विधानसभा के दर्जनों विद्यालयों का दौरा कर प्रचार- प्रसार किया, और कहां की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सर्वोच्च लोकतांत्रिक पार्टी है, और भारत को पुनः एक बार फिर से विश्व गुरु बनाने में समर्पित है। सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के कथन को चरितार्थ करते हुए भाजपा ने अपना जो स्थान कायम किया है। वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी व सूबे के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ के निस्वार्थ तप और तपस्या का फल है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्नातक बेरोजगारो का यदि कहीं भला हो सकता है, तो वह भारतीय जनता पार्टी के सानिध्य में ही हो सकता है।

इसी कड़ी में विधानसभा प्रभारी डॉक्टर मारुति मिश्र ने कहा कि यूं तो मैदान में प्रत्याशियों की भरमार लगी है और सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी गाथा का बखान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। लेकिन स्नातक बेरोजगारों के भविष्य का निर्माण यदि कोई करने में सक्षम है तो वह केवल श्री द्विवेदी का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन ही है। साथ ही साथ श्री मिश्र ने यह भी कहा कि श्री द्विवेदी ने सदैव शिक्षकों के हक के लिए संघर्ष किया है इसलिए वह जीत के प्रबल दावेदार हैं। दौरा मुख्यत: बछरावां विधानसभा के दरियापुर इंटर कॉलेज पहनासा, सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज कुंदनगंज, स्वामी जानकी शरण पब्लिक स्कूल कन्नावा, उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां सहित क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में किया गया। इस मौके पर विधानसभा का संयोजक संजीव मिश्रा, ब्लॉक संयोजक सतीश तिवारी, अजय कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.