
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
बछरावां रायबरेली : जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सूबे के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ ने 75 जनपदों में 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने ही गांव के 3 लोगों के ऊपर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक आपको बताते चलें कि रविवार की रात लगभग 8:00 बजे के आसपास महिला शौच के लिए गांव के ही बगल में नहर पर गई थी, जहां पहले से ही घात लगाए गांव के ही राम सजीवन, राम लखन पुत्र गण स्वर्गीय महावीर और एक अज्ञात बैठे थे महिला जैसे ही पहुंची तीनों व्यक्तियों ने उसे पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और गला दबाने लगे किसी तरह अपनी जान बचाने का प्रयास करने में जुटी महिला ने चिल्लाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले नहर की ओर दौड़े गांव वालों को अपनी ओर आता देख तीनों व्यक्ति मौके से रफूचक्कर हो गए तत्पश्चात महिला ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को आपबीती बताई और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बछरावां पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।