diwali horizontal

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा: चुनौतियों के विषय पर आयोजित हुई भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता

0 478

रायबरेली  :   जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा नियमों के तहत अधिक से अधिक लोगों को शासन द्वारा जारी यातायात के नियमों वाहन चलाते समय महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बता कर लोगों को जागरूक करें। जिससे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हो सके। सड़क सुरक्षा कार्यों को अभियान तक ना सीमित रख कर यह कार्यक्रम को निरंतर चलाया जाए। कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के लिए 10 सुनहरे नियम जिसमें हेलमेट पहनने वाहन, चलाने समय स्टंट ना करें। शराब और वाहन का मेल सही नहीं है। गति सीमा का पालन करें। सीट बेल्ट का प्रयोग करें, यातायात नियमों और चिन्हों का पालन करें, वाहन कभी असुरक्षित ढंग से ना चलाएं,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दें। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा: चुनौतियां विषय पर आयोजित भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी इंटर कॉलेज के हाल में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि एआरटीओ संदीप जयसवाल ने कहा कि जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं का कारण लोगों की लापरवाही है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व रोड दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों के प्रति छात्रों को संवैधानिक व व्यावहारिक जागरूक होना और जानकार होना जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाही से बड़ी बड़ी दुर्घटना हो जाती है। जिसका खामियाजा दुर्घटना का हुये परिवार को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपने परिवार और बच्चों को यातायात के लिए जागरूक होना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन भी करना चाहिए जिससे कोई दुर्घटना घटित ना हो। सड़क दुर्घटना के बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए सड़क दुर्घटना से बचने के लिए तेज गति से वाहन न चलाएं अपनी सुरक्षा व दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें तथा कार सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

राम मोहन(रामू दादा) ने छात्र-छात्रों को बताया कि सड़क पार करते समय पहले दाएं फिर बाएं देखकर तय कर ले की दोनों ओर से कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। तब जाकर सड़क को सावधानी के साथ पार करना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। 12 विद्यालयों से आए 700 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व चुनौतियों के विषय पर अपने सारे भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसकी सभी ने सराहना भी की निर्णायक मंडल द्वारा छात्र-छात्रा जिसमें उर्वशी सिंह रेयान इंटरनेशनल कॉलेज प्रथम, द्वितीय पायल अवस्थी राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायबरेली एवं चाँदनी दीक्षित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह दूसरे स्थान पर वही तीसरे स्थान पर पायल अवस्थी रही। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.