
-मुख्य अतिथि के रुप में एडीएम,विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे
उन्नाव : मंगलवार को परिवहन विभाग उन्नाव द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस भव्य समापन समारोह एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एडीएम राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक वीके पांडे उपस्थित थे इसके अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल,जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला ,एआरएम रोडवेज एके उपाध्याय ,एसडीएम अंकित शुक्ला आदि समारोह में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम राकेश कुमार एवं एडिशनल पुलिस अधीक्षक वीके पांडे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, पैट्रियाट स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ भव्य नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नुक्कड़ नाटक पैटरियाट स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी एवं लेखाकार अशोक कुमार वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का मोमेंटो एवं पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया कार्यक्रम मे नेक आदमी गुड सेमिटर के रूप में चिन्हित मनीष सिंह, डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, अन्ना खान ,ट्रैफिक से राजेश कुमार, इंद्रपाल सिंह को मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया गया ।
जनपद के नौ चयनित चालकों को शील्ड एवं शॉल के देकर अभिनंदन किया गया,जिसमें ट्रैफिक पुलिस के चालक ताजधर हुसैन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के चालक मधुसूदन शुक्ला,जिलाधिकारी कार्यालय के चालक बेचूलाल,राजेश कुमार,रोडवेज से उमाशंकर यादव,अनिल यादव,उमेश मिश्रा एवं टेंपो स्टैंड से अवधेश कुमार तिवारी का सम्मान किया गया, एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने चालकों को दुर्घटना से बचाव के उपाय बताएं, दुर्घटना के समय घायल की सहायता 1 घंटे में यदि मिल जाती है तो हम उसकी जीवन की रक्षा कर सकते हैं
इस अवधि को गोल्डन आवर कहा जाता है इस पुनीत कार्य में सभी के सहयोग की अपेक्षा त्रिपाठी ने की, पीटीओ हरेराम पांडे ने यातायात जागरूकता से सभी को अवगत कराया समापन समारोह में कोविड-19 से बचाव व सुरक्षित सड़क सुरक्षित प्रदेश विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमें प्रथम पुरस्कार आयुषी त्रिवेदी को प्राप्त हुआ कार्यक्रम का संचालन मनीष सेंगर द्वारा किया गया सहयोगी के रुप में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक कृष्ण कुमार यादव,मोहित,राकेश तिवारी आदि रहे।