diwali horizontal

समाजवादी पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ताओं ने जताया बहुजन समाज पार्टी की नीतियों पे विश्वास

0 178

 

कोरोना काल में मौजूदा सरकार ने जिम्मेदारियों से झाड़ा पल्ला: लाजवंती कुरील

बछरावां रायबरेली :  बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए इसके साथ साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का जिम्मा लेते हुए पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिलाया की वे पार्टी में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करेंगे एवं 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे इस अवसर पर बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व मंत्री व एमएलसी नौशाद अली मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद भारती मुख्य सेक्टर प्रभारी हरीश सैलानी सेक्टर प्रभारी रामकुमार गौतम जिला अध्यक्ष बाल कुमार गौतम की अध्यक्षता में समस्त कार्यक्रम संपूर्ण रूप से सफल हुआ

इस मौके पर लाजवंती कुरील ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना काल में सरकार ने अपनी पूरी जिम्मेदारी नहीं निभाई। पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है और यूपी में टेस्ट कम हो रहे हैं। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। वहीं, प्रदेश में निवेश को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे दावों पर भी मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व मंत्री व एमएलसी नौशाद अली ने सवाल उठाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.