diwali horizontal

रायबरेली थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी विधवा महिला ने अपने ही गाँव के युवक पर नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म

0 181

 

खीरों रायबरेली:  थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी विधवा महिला ने अपने ही गाँव के युवक पर नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है । विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे गाँव से बाहर बबूल के जंगल में शौंच के लिए गयी थी । पहले से उसी जंगल में मौजूद उसके गाँव के बलराम सिंह ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया । घर पहुँचकर बेटी ने अपनी माँ से आपबीती बताई । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर बलराम सिंह के विरुद्ध धारा 376 व 3/4 पाक्सो ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है । पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है । घटना की जाँचकर आगे की कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र जेल भेजा जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.