
उत्तर प्रदेश : तिथि को और आगे बढ़ाया गया है। 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को 2 दिसंबर तक प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभिन्न अध्ययन केंद्र समन्वयक एवं छात्रों की मांग पर लोकप्रिय कार्यक्रमों में प्रवेश सुविधा का लाभ देने के लिए कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ, वाराणसी, झांसी, नोएडा, आजमगढ़, गोरखपुर तथा कानपुर। आदि क्षेत्रीय केंद्रों से संबद्ध अध्ययन केंद्रों पर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष में 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों की 2 दिसंबर तक तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।