
बुलंदशहर : के आंदोलनकारियों को किसान सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयभगवान शर्मा, ने संबोधित किया। वक्ताओं ने दिल्ली घेराव के लिए आ रहे किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी, लाठीचार्ज व वाटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा की। और कहा कि भाजपा की मोदी सरकार में भाजपा राज्य सरकारों का जनविरोधी फासीवादी रूप देश के सामने प्रकट हो रहा है। बल प्रयोग से किसानों के आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों से किसान मजदूर व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
यह कानून किसानों की जमीनों को कंपनियों द्वारा हड़पे जाने का रास्ता खोलते हैं। दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। बिजली सहित समस्त सार्वजनिक क्षेत्र का निजी काम करके देश की संप्रभुता को खतरे में डाला जा रहा है। वही मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए श्रम कानूनों में संशोधन कर दिए गए हैं। उन्होंने योगी सरकार द्वारा कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के लिए एस्मा कानून लागू करने को तानाशाही कदम बताया।