diwali horizontal

यूपी में महिला सशक्तिकरण के सभी दावे खोखले।

0 183

लखनऊ : जहाँ एक तरफ़ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े बड़े दावे कर रही है और मिशन शक्ति के नाम पर प्रदेश भर में सरकार अभियान चला रही है वहीं प्रदेश में लगातार महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला अमेठी के जियापुर के शिवरतन थाना क्षेत्र का है।जहाँ गाँव के दबंगों द्वारा नाबालिग लड़की से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था वही इनकार करने पर दबंगों द्वारा युवती का कोई वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी जिससे परेशान होकर नाबालिग लड़की ने बीती 20 नवंबर को अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।वही सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल नाबालिक लड़की को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।लेकिन हालात गंभीर होने के चलते आनन फ़ानन में उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा जिंदगी और मौत की जग लड़ रही नाबालिग ने आज लखनऊ के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वही घटना के बाद लड़की के भाई ने थाने में मामला दर्ज करा दिया लेकिन अभी तक मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है । वहीं दबंगों द्वारा लड़की के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी लगातार की जा रही है। ऐसे में ये कहना ग़लत नहीं होगा कि महिला सशक्तिकरण के सभी दावे खोखले नज़र आ रहे हैं क्योंकि लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है और अपराधी खुले में घूम रहे क्योंकि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।साथ ही वही मौके पर मौजूद अमेठी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जावेद खान ने कहा कि पीडिता को न्याय दिलाने के लिए हर तरह लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई के लिए परिवार के साथ खड़े रहेगे।ओर परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगे।

संजय सिंह (आप पार्टी सांसद )

आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह का ब्यान यूपी के मुख्यमंत्री ने बहुत जोरशोर से मिशान शक्ति की सुरुवात की थी। योगी आदित्य नाथ का मिशन शक्ति यह है की महिलाओ पर अत्याचार और अन्याय के लिए शक्ति दिखाओ सीएम यूपी में मिशन शक्ति चला रहे है वही सरे अपराधी खुले आम घूम कर मिशन रेप चला रहे है।यह बहुत शर्म की बात है योगी आदित्य नाथ के ग्रह जनपद में भट्टा मजदूरों को बंधक बना कर बन्दूक की नोक पर जो दरिंदगी की गई इससे जायदा और कुछ नहीं हो सकता मेरे मानना है की मिशन शक्ति को बंद कर देना चाहिए उसके ढोंग को बंद कर देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.