diwali horizontal

अज्ञात वाहन ने मारी डीसीएम को टक्कर, ड्राइवर व क्लीनर की मौके पर मौत 

0 211

अमेठी : लापरवाह वाहन चालकों की वजह से तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। बीती रात जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर व क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाही में जुट गई है

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे एक डीसीएम कानपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर अकील अहमद व क्लीनर अमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। दोनों ही मृतक कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बीती रात करीब एक बजे हुई थी। जिसमें ड्राइवर अकील अहमद व क्लीनर अमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.