
रायबरेली : डीएम वैभव श्रीवास्तव ने खरीफ विपणन में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत क्रय एजेंसी पीसीएफ तथा फारमर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 के नये धान क्रय केन्द्र खोले के निर्देश दिये गये है। जिसमें पीसीएफ क्रय एजेंसी द्वारा विकास खण्ड सरेनी में साधन सहकारी समिति सरेनी केन्द्र खोला गया है। इसी प्रकार गंगानांचल फारमर्स प्रोड्यूसर कम्पनी इण्डस्ट्रीयल एरिया, औना सदरा सलोन क्रय एजेंसी द्वारा सलोन मण्डी, किसान उन्नति एग्रीकल्चर प्रोडेयूसर कंपनी लि0 क्रय एजेंसी द्वारा विकास डीह में मऊ केन्द्र, एसयूजी फारमर्स प्रोड्यूसर कम्पनी कानपुर द्वारा विकास खण्ड डीह में पदमनपुर बिजौली, विकास खण्ड राही में रायबरेली मण्डी व विकास खण्ड लालगंज में लालगंज मण्डी में केन्द्र खोले गये है।
डीएम वैभव ने पीसीएफ एवं फारमर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 के डायरेक्टर्स/जिला प्रभारी जनपद रायबरेली को निर्देशित दिये है कि उपर्युक्त केन्द्र धान क्रय केन्द्रों पर क्रय सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाए दुरूस्त रखते हुए किसानों से नियमानुसार मानक के अनुरूप धान क्रय सुनिश्चित करें। उपरोक्त फारमर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 खाद्य विभाग से सम्बद्ध होकर कृषकों से धान क्रय का कार्य शासन द्वारा निर्गत धान क्रय नीति, उच्च स्तर से समय-समय पर जारी शासनादेश आदि के अनुरूप सुनिश्चित करेंगी। आदेशों का उल्लघंन या विचलन किया जाना पाया जाता है। तो संस्था की खरीद तत्काल प्रभाव से बन्द कराते हुए उसके विरूद्ध समुचित कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।