diwali horizontal

सपाइयों ने उमाशंकर पटेल के लिए झोंकी ताकत, सपा कार्यकर्ताओं का तूफानी जनसंपर्क

0 292

बछरावां रायबरेली :  एक दिसंबर को होने वाले लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चौधरी उमाशंकर पटेल को जिताने के लिए बछरावां क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षकों से चौधरी उमाशंकर पटेल को जिताने के लिए अपील की गई। समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय नेता राजेश चन्द्रा, डॉ0अभय सिंह जिला महासचिव समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा, एडवोकेट प्रमोद चौधरी, हेमंत कुशवाहा, संजय चौधरी, आफताब आलम ने दयानंद बछरावां पी जी कालेज, श्री गांधी विद्यालय इण्टर कालेज, जी पी सी एल इण्टर कालेज, रामदुलारी तालुकेदारिया इण्टर कालेज, सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय सेहगो तमनपुर, समता इण्टर कालेज, विवेकानंद इण्टर कालेज, यशोदा देवी इण्टर कालेज, आदि विद्यालयों में जन संपर्क किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.