diwali horizontal

दीन,हीन और पीड़ित परिवार के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले जन- जन की बात, मनीष के साथ,

0 210

 

रायबरेली :  कांग्रेसी नेता मनीष सिंह ने, रविवार को अपने निज निवास लालूपुर में बुज़ुर्गों, महिलाओं, ग्रामीण व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दीन,हीन और पीड़ित परिवार के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले मिलेंगे। यही नही अगर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो बेझिझक आकर कहा सकता है। सिंह ने विकास के लिए उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों के विचारों की बातों को सुना और समझा।मनीष सिंह ने कहा कि इस बैठक में ग्रामीणों द्वारा दिया गया मान-सम्मान, स्वागत-सत्कार, उत्साह, व् कार्यकताओ का जबरदस्त जोश प्रशंसा के योग्य रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.