
दूसरे दिन भी किसानों का आन्दोलन जारी
बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के बैनर तले गन्ना दफ्तर में शुरू हुआ धान आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। विपणन विभाग द्वारा धान तौल कराने आये किसानों की सूची जिसपर भाकियू द्वारा ब्लॉकवार सूची तैयार कर देर शाम 579 किसानों की ट्रॉलियों की सूची सौंप दी है। आज धरने के नेतृत्व कर रहे हौसिला प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को यदि कोई सार्थक परिणाम नही निकला तो लखनऊ कूच किया जाएगा। धान खरीद में धांधली को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा बुधवार से जनपद की 5 तहसीलों में शुरू हुआ धान आंदोलन गुरुवार को भी सदर तहसील स्थित गन्ना दफ्तर में जारी रहा।किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ डटे रहे और भाकियू नेताओ की अगुवाई में प्रदर्शन करते रहे।
उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडे और डिप्टी आर एम ओ संतोष द्विवेदी ने किसानों के बीच जाकर धान की तौल कराने वाले किसानों की सूची देने की पेशकश की जिसपर भाकियू द्वारा सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले चारों ब्लॉकों की सूची तैयार का देर शाम विपणन विभाग के अफसरों को दे दी।मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू ने बताया कि चारो ब्लॉकों में से मसौली से 137 ट्राली, देवा से 119 हरख से 108 और बंकी ब्लॉक से 215 कुल 579 ट्रॉलियों की सूची दे दी गयी है। आज के धरने को सम्बोधित करते हुए महामंत्री हौसिला प्रसाद ने कहा कि एक तरफ किसान अपने अधिकारों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष कर रहा है दूसरी तरफ उसे अपने धान को बेंचने में भी सर्द रातें खुले मैदान में गुजारनी पड़ रही हैं।
यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि जो देश का पेट भरता है वह आज भाजपा सरकार में रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। सरंक्षक उत्तम वर्मा ने बताया कि विपणन विभाग को सूची दे दी गयी यदि शुक्रवार को कोई धान तौल को लेकर कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता है तो किसान अपना उत्पाद जनपद से बाहर राजधानी लेकर जाएगा। इस अवसर पर राम सेवक रावत, रामानंद, गिरीश चन्द, रईश अहमद, राधेलाल, ओम प्रकाश, शिव नरायन, दीपू, वसीम अहमद, केवल प्रसाद, भगौती प्रसाद आदि मौजूद रहे।