diwali horizontal

दंबगो ने किया कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा, कर रहे अवैध निर्माण

0 160

 

मौके पर पहुंची पुलिस, दंबग हुए फरार, पुलिस बल तैनात

बाराबंकी :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कोई भी धार्मिक स्थल पर किसी को जमीन खरीदी व बेची जायेगी ऐसा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। इस आदेश के बाद भी दंबगो दूवारा जबरन कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।जब रोकने की कोशिश की तो दंबगो ने शिकायतकर्ताओ को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद प्रशासन से इसकी शिकायत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमरियाबाग स्थित कब्रिस्तान की जमीनो पर दंबगो दूवारा अवैध कब्जे को लेकर कब्रिस्तान कमेटी ने कोतवाली का घेराव कर कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्तकाल रोकने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा लेकिन पुलिस के पहुचने से पहले दंबग समेत मजदूर मौके से फरार हो गये। कमरियाबाग कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मो नईम ने बताया कि कब्रिस्तान गाटा संख्या 2745 पर दंबग सुनील कुमार चैरसिया ने प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर उक्त जमीन को अपनी पत्नी पूनम चैरसिया के नाम करवा लिया।

जब सुनील जमीन पर निर्माण करने लगे तो खुदाई के दौरान कब्रो से हडडी मिलने से हड़कंप मच गया। कमेटी के मेम्बरों ने प्रशासन से माग की है कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिये दंबगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर दंबगो को जेल भेजा जाये। कब्रिस्तान कमेटी के महामंत्री सादिक हुसैन ने कहा कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान की एक इंच जमीन को कब्जा नहीं होने दिया जायेगा।  हुसैन आगे कहा कि दंबगो ने खुदवाई के दौरान दो तीन ट्राली अवशेष को बहार कही फेकवा दिया ताकि उक्त कब्रिस्तान जमीन की निशानदेही को मिटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि दंबगो ने बिना नक्शे के मकान व दुकान बनाई जा रही थी जो गलत है ऐसे लोगो पर कार्यवाही करके जेल भेजा जाये। सादिक हुसैन ने कहा कि हमारी प्रशासन से माग है कि कब्रिस्तान जमीन की पैमाईश करा हद बन्दी की जाये ताकि भविष्य में कोई और जमीन पर कब्जा न हो सके। कब्रिस्तान कमेटी ने एसडीएम अभय पांडेय को भी लिखित शिकायत की है इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराकर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने वालो दंबगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी निर्माण न हो सके। इस मौके पर ताज बाबा राइन, मो आसिफ, तैय्यब बब्बू जावेद, हाफिज सलमानी, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.