diwali horizontal

व्यापारियों ने कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता गोष्ठी एवं मास्क बांट कर चलाया जागरूकता अभियान

0 193

भारत को कोविड-19 से मुक्ति के लिए हर व्यक्ति को सजगता और सतर्कता बरतनी होगी :डीसीपी *राजधानी की प्रमुख बाजारों में आदर्श व्यापार मंडल कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम एवं मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगा; संजय गुप्ता

करोना के प्रति लापरवाही उचित नहीं :संजय गुप्ता

लखनऊ : अन्य देशों में कोविड-19 के द्वितीय चरण के बढ़ते हुए प्रभाव से चिंतित होते हुए भारत में कोविड-19 प्रभावी ना हो तथा जो लोग लॉकडाउन हटने के बाद कोविड-19 के प्रति लापरवाह हो गए हैं उन सब को जागरूक करने के उद्देश्य से “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नरही” के तत्वाधान में कोविड-19 की जागरूकता एवं मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी राघवेंद्र, प्रभारी निरीक्षक थानाअंजनी कुमार मौजूद रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की

पुलिस प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से व्यापारियों और जनता को जागरूक किया तथा “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” के नियम का पालन करने की अपील की इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस उपायुक्त ने कहा एक एक व्यक्ति को सावधानी एवं सतर्कता बरतनी होगी मास्क लगाना होगा सेनीटाइजर का उपयोग करना होगा तभी भारत को कोविड-19 से बचाने में आशातीत सफलता मिलेगी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा अमेरिका में पिछले 24 घंटे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है अतः भारत के लोगों को भी कोविड-19 सावधानी बरतनी होगी तथा लोगों को बिल्कुल भी लापरवाह नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा इस समय देखा जा रहा है कि लोग लापरवाह हो गए हैं तथा पार्टियों एवं सामाजिक समारोहों में समाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं

पुलिस प्रशासन और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से नरही बाजार में एक एक दुकान पर जाकर व्यापारियों और जनता को मास्क वितरित किए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद आरिफ, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नरही के चेयरमैन प्रकाश मोहन भार्गव, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह( बबुआ), महामंत्री अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष सतीश जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश जयसवाल, मोहम्मद परवेज, नवीन चौहान, फरीद भाई, सनी, संजय पाल, तुलसी राम साहू, सुनील साहू ,राम लखन साहू ,अश्वनी कुमार सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापारी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.