diwali horizontal

दो सप्ताह से बंद है सरकारी धान क्रय केंद्र,धान बिक्री न होने से परेशान है किसान

0 206

 

जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रहे है धान क्रय केंद्र प्रभारी

उन्नाव,नवाबगंज : नवाबगंज ब्लॉक के बिचपरी गांव में बना पीसीएफ केंद्र शासन द्वारा चयनित क्षेत्रीय किसानों की फसलों की खरीदारी के लिए बनाया गया था शुरुआती दिनों में किसानों की धान की फसल की खरीदारी की गई थी वहीं लगभग 2 सप्ताह होने को हैं कृषि सेवा केंद्र बिचपरी में ताला लगा हुआ है

किसानों को किसी प्रकार की जानकारी हेतु सूचना पट दूर-दूर तक नजर नहीं आता,इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय किसानों को अपनी फसल को बेचने को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में धान की बिक्री नहीं हो पाई है वहीं उपजिलाअधिकारी भी स्थित स्पष्ट करने में असमर्थ दिखाई दिये

Leave A Reply

Your email address will not be published.