diwali horizontal

सेना के कर्नल ने पत्रकार को बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए किया सम्मानित

0 161

सेना की खबरों का प्रकाशन कर मान बढ़ाने व कैडेट्स की हौसलाफजाई करने से प्रेरित होकर दिया प्रस्शति पत्र।

उन्नाव,नवाबगंज :  ग्रामीण पत्रकार एशोसिएसन के जिला कोषाध्यक्ष व पत्रकार निखिल गुप्ता को सेना की नेशनल कैडेट कोर ने बेस्ट रिपोर्टिंग से सम्मानित किया है सेना के कर्नल मनोज कुमार व रिटायर्ड मेजर जरनैल सिंह ने प्रस्शति पत्र दिया है सेना के अधिकारियो ने कहा कि सेना की अच्छी खबरों का प्रकाशन कर मान बढ़ाने व कैडेट्स की हौसलाफजाई करने के चलते यह सम्मान दिया गया है सेना के कर्नल ने पत्रकार निखिल गुप्ता को युवाओ के लिए प्रेरणा बताया है वही पत्रकार ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु लेफ्टीनेंट संतोष कुमार तिवारी को बताते हुए सेना का आभार जताया है,पत्रकार निखिल गुप्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र मे साल 2008 मे शुरुआत की थी उन दिनो डिजिटलाइजेशन पत्रकारिता से कोसो दूर था अपने एक साक्षात्कार मे उन्होने बताया कि एक ओर जहां डिजिटल इंडिया युवाओ के लिए शानदार शुरुआत है,तो वही आज के परिवेश मे पत्रकारिता क्षेत्र मे यह व्यवस्था नासूर साबित हो रही है

कापी पेस्ट कर किसी भी खबर को बगैर पुष्टि किए सोशल मीडिया मे वायरल करना या झूठी अफवाहो को बल देना गलत है कहा कि आज के दौर मे भी पाठक टी.वी या समाजिक बातो पर यकीन न करते हुए अखबार की खबरों पर अपना भरोसा बनाए हुए है

ऐसे माहौल मे भी पाठकों के लिए सच्चाई और निष्पक्षता के साथ खबरो का प्रकाशन कर पाठकों तक पहुचाना कठिन साबित हो रहा है हालाकि उन्होने कहा कि फिर भी लगातार उनके द्वारा खबरों को सही तरीके से पेश करने की चुनौती को वह आसानी से पूरी कर रहे है उन्होने किसी भी न्यूज पोर्टल मे वैध-अवैध तरीके से पत्रकारिता का तमगा लगा समाज मे छवि को धूमिल करने वाले लोगो पर नराजगी जताई है उन्होने सरकार से गुजारिश की है,कि पत्रकारिता क्षेत्र मे बड़े पारदर्शी बदलाव की आवश्यकता है कहा कि अगर उन्हे सरकार की तरफ से मौका मिलता है,तो वह जरुर सरकार से अपने विचारों को साझा करेगें,पत्रकार संदीप मिश्र,एंकर जर्नलिंस्ट जितेंद्र मिश्रा,शिवम तिवारी आदि ने प्रस्शति पत्र मिलने पर हर्ष जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.