
इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत,सिंघाड़ा बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत
उन्नाव,नवाबगंज : कस्बे की साप्ताहिक बाजार में सिंघाड़ा बेचने आ रहे बाइक सवार युवक को राजमार्ग पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनांक मौत हो गयी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
बंथरा थाना क्षेत्र के टिटहरी रहीमनगर निवासी गोविंद उर्फ भुट्टन उम्र 40 पुत्र छुटई बृहस्पतिवार को नवाबगंज कस्बे की साप्ताहिक बाजार में बाइक से सिंघाड़ा बेचने आ रहा था,तभी कस्बे के राजमार्ग पर स्थित एक ढाबा के सामने लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई,सूचना पाकर मौके पर पहुंची चैकी पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा, मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त युवक गोविंद मजदूरी का काम करता है वह नवाबगंज के बाजार में मोटरसाइकिल से सिंघाड़ा बेचने आ रहा था तभी यह हादसा हुआ।मृतक की पत्नी सुषमा व बच्चे अर्जुन उम्र 18,कोमल उम्र 16,करिश्मा 13,करन का रो रोकर बुरा हाल है।