diwali horizontal

कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी किसान मेला का आयोजन

0 190

 

उन्नाव : उप कृषि निदेशक ने बताया कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी किसान मेला का आयोजन सफीपुर एवं मियाॅगंज विकास खण्ड में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बम्बा लाल दिवाकर विधायक सफीपुर एवं निदेशक भूमि विकास बैंक ने किसान मेला का शुभारम्भ किया विधायक ने कृषकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार किसानों की हर जरूरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनायें चला रही है जिससे किसानों की समस्याओं का निराकरण हो रहा है

उन्होने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज, कृषि यंत्र, सोलर पम्प की योजनाओं की लाभ लेने की अपील की। उन्होने कहा कि जल्द ही भूमि विकास बैंक भी बहुत ही जल्द खेती किसानी के लिये ऋण उपलब्ध कराना प्रारम्भ करेगी। मा0 विधायक ने यह भी कहा कि किसान भाई आमदनी दुगनी करने के लिये एक ओर जहाॅ उत्पादन, उत्पादकता में वृद्वि कर रहे है वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान, गेहूॅ, मक्का आदि फसलों को खरीदने की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गयी है।

विधायक द्वारा विकास खण्ड सफीपुर में सूरज सिंह निवासी खरगौरा को नैपसेक स्प्रेयर,प्रीतम निवासी जुझारूपुर को सोलर पम्प का प्रमाण पत्र, शान्ती देवी निवासी ओसियाॅ को पावर मशीन,सरोज सिंह निवासी गजा खेड़ा को मसूर,उपेन्द्र निवासी मिर्जापुर,पार्वती निवासी फत्तेपुर को मसूर का बीज वितरित किया।

विकास खण्ड मियाॅगंज के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार सिसौदिया संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मण्डल ने कृषकों को आह्वान किया कि किसान भाई गेहूॅ की लाइन से बुवाई करें,फसल अवशेष में आग न लगायंे। किसान भाइयों को वेस्ट डि-कम्पोजर का वितरण किया जा रहा है किसान भाई फसल में छिड़काव कर फसल अवशेष को खेत में ही खाद बनायें, विकास खण्ड मियाॅगंज में राकेश को मानव चालित स्प्रेयर,रजेपाल को पावर स्प्रेयर, राजू को पावर स्प्रेयर,बृज किशोर को गेहूॅ बीज,आदित्य कुमार को गेहूॅ बीज,सुरेन्द्र यादव, रावेन्द्र सिंह,बेचा,सुख सागर सिंह,छेदा लाल वर्मा को वेस्ट डि कम्पोजर का वितरण किया,किसान मेलोें में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य आदि ने भी किसानों को योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त मिशन शक्ति योजना की भी जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.