diwali horizontal

सीएम के गढ़ में निर्दलीय तो पीएम के गढ़ में सपा जीती

0 212

उत्तर प्रदेश  : में हुए खण्ड शिक्षक चुनाव के नतीजे आ गये हैं। सपा ने बीजेपी के गढ़ वाराणसी में परचम लहराया है तो बीजेपी ने अपनी जीत की लय को बरक़रार रखा है। 6 सीटों पर हुए चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते है तो बीजेपी को तीन सीटे मिली है। उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों वाली विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर उपचुनाव का परिणाम का करीब हफ्ते भर से इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के सामने है। अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट सपा के खाते में गई है।

विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा है शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों के चुनाव में भाजपा ने चार पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे इनमें से तीन पर भाजपा उम्मीदवार जीत गए हैं। वाराणसी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है।उधर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों के चुनाव की मतगणना देर से शुरू हुई। शुरुआती रुझान में इन सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई। हालांकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में भाजपा ने इस बार मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड के चुनाव में दिग्गज शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा का वर्चस्व तोड़ दिया है।

लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्घिवेदी भी जीत दर्ज की है। भाजपा के उमेश ने 3247 मतों से जीत हासिल की हैय़ उन्हें पहली व दूसरी वरीयता को मिलाकर कुल 7065 मत मिले। माध्यमिक शिक्षक चंदेल गुट के प्रत्याशी महेंद्र नाथ राय दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम की घोषणा सुबह साढ़े चार बजे हुई वहीं, निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव में शिक्षक क्षेत्र की चार सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं।  शिक्षक क्षेत्र मेरठ में भाजपा के श्रीचंद शर्मा, लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी, फैजाबाद-गोरखपुर में भाजपा समर्थित ध्रुव कुमार त्रिपाठी और बरेली में भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो ने चुनाव में जीत दर्ज की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.