diwali horizontal

वन माफिया की मिलीभगत से काट डाले बेश कीमती पेड़

0 185

बाराबंकी :  हरख क्षेत्र में वन विभाग व वन माफिया की मिली भगत के चलते होलिया मऊ फार्म के अन्दर लगे सागवान के लगभग 22 पेड़ो पर आरा चलाकर गिरा दिया। ये काम सिर्फ एक आदमी ने कर दिखाया लेकिन विभाग की तरफ से उस पर ना तो कोई कार्यवाही हुई ना ही वन माफिया के खिलाफ। जब इसकी जानकारी विभाग को लगी तो लेन-देन करके मामले को रफा दफा कर दिया। सूत्रों के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड देव कुमार यादव वन माफिया से मिलकर पेड़ कटवाने में मदद की है जिसके बदले में वन माफिया ने देव कुमार यादव को मोटी रकम दी

,सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी कहती है कि 2 तारीख की रात को वन माफिया यह बेशकीमती पेड़ों को काटकर उठा ले गए हैं जिस पर फॉरेस्ट गार्ड के अलावा उच्च अधिकारियों को भी इस संबंध में नहीं पता है, इस संबंध में जब वन रेंजर सैयद अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा कार्यवाही की जाएगी और फॉरेस्ट गार्ड को भी नोटिस देते हुए कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.