diwali horizontal

इम्यूनिटी पावर को मजबूत करता है शहद

0 176

बाराबंकी :  बड्डूपुर की ग्राम भगौली चैकी पर मधुमक्खी के डिब्बों से शहद निकाला गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार भगौली चैकी पर मधुमक्खी पालन के लिए करीब 10 डिब्बे पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर रखे गए थे जिस पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में डिब्बों से शहद निकाला गया गजेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक 10 डिब्बों में से करीब 32 किलो शहद निकला है उन्होंने हमारे संवाददाता से बताया कि हमारे पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के दिशा निर्देश पर पूरे जनपद के थानों में मधुमक्खी पालन की जा रहा है

इसी दौरान हमारे थाना की भगौली चैकी पर रखे मधुमक्खी पालन के लिए डिब्बों में से शहद निकाला गया है यह शहद पुलिस लाइन भेजा जाएगा जिस पर हमारे पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी अधिक शहद एकत्रित होने पर इसे मार्केट में बिक्री करवाएंगे उससे जो पैसा प्राप्त होगा वह थाने के रखरखाव और पेंटिंग समेत निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाएगा गौरतलब है कि हम पुलिसकर्मी आत्मनिर्भर बनेंगे उन्होंने कहा कि शहद निकालते वक्त शहद का स्वाद चखा शहद का स्वाद बहुत ही अच्छा है इस दौरान चैकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नही रहे डॉ. अजीज भारतीय

Leave A Reply

Your email address will not be published.