
शुक्लागंज,उन्नाव : शनिवार को नगर के नेतुआ ग्राम पंचायत के आजाद नगर में पहुँचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रधान द्वारा कराए गए निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया, वहीं विकास कार्यो की सराहना की। शनिवार को ग्राम प्रधान आजाद नगर अरुण रावत द्वारा पंचायत नेतुआ में कराए गए निर्माण कार्यो के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील द्विवेदी भी मौजूद रहे,सदर विधायक पंकज गुप्ता ने नेतुआ ग्राम पंचायत में आरसीसी रोड, इंटरलॉकिंग रोड,नाला निर्माण कार्य की समाप्ति पर ग्राम में कराए गए निर्माण कार्यो की सराहना की,जिसके बाद फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान राकेश रावत, प्रमोद रावत, रमेश चंद्र साहू, वीरेंद्र, रवींद्र प्रसाद, विनोद राठौर,मनोज राठौर आदि लोग मौजूद रहे।