diwali horizontal

विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय और अस्थाई गौशाला का किया उद्घाटन

0 226

 

औरास,उन्नाव : ब्लाक औरास के मैनी भावा खेड़ा गांव में मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने सामुदायिक शौचालय व अस्थाई गौशाला का उदघाटन कर सरकार की योजनाए जनता को चाबी देकर समर्पित किया इस मौके पर विधायक ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव का कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नही जाएगा इसके लिए घर घर शौचालय दिए गये इसके बावजूद प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया जो अपने आप मे एक उदाहरण है उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अनेक योजनाओ का लाभ सीधे जनता को समर्पित किया गया है

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी ,प्रधान भगोले , गोविन्द सिंह,मोहित सिंह , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र प्रताप , औरास चेयर मैन राकेश कुमार खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह एडीओ पंचायत शैलेन्द्र दुवे ग्रामविकास सचिव आमरा इलियास सहित ब्लाक के सभी कर्मचारी प्रधान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास सचिव प्रवीर दुवे ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.