diwali horizontal

नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत ग्राम को दहेज मुक्त ग्राम घोषित किये जाने की मांग

0 187

उन्नाव : सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान द्वारा दहेज प्रथा का अंत कब की मुहिम के तत्वाधान में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के विभिन्न ग्रामों में अब तक कई दर्जन जनसभाएं एवं रैलियों का आयोजन विगत 2 माह से होता आ रहा है इसी क्रम में विगत 22 नवंबर 2020 को विकासखंड बिछिया की ग्राम पंचायत नेवरना के मजरा सेवा खेड़ा में संस्था की मुहिम की जन सभा एवं रैली का आयोजन किया गया था जिसमें संस्था के अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल के विचारों से प्रेरित होकर वहां के नवयुवक नवयुवतियों और उनके माता-पिता ने मंच पर संस्था का संकल्प पत्र भरकर सामूहिक शपथ ली थी कि हम लोग ना दहेज लेंगे और न दहेज देंगे इतना ही नहीं सेवा खेड़ा के निवासियों ने अगले दिन गांव की जन चैपाल में एक हस्ताक्षर युक्त लिखित प्रस्ताव पास करके सामूहिक घोषणा की थी कि हम सभी ग्राम वासी अपने गांव को दहेज मुक्त ग्राम घोषित करते हैं

इसी संदर्भ को ले करके आज ग्राम सेवा खेड़ा के नवयुवक नवयुवतियों और उनके माता-पिता संस्था के अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल की अगुवाई व क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह की उपस्थिति में जिलाधिकारी उन्नाव को संबोधित एक ज्ञापन देकर जिला प्रशासन से मांग की कि जिला प्रशासन द्वारा नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत ग्राम सेवा खेड़ा को दहेज मुक्त ग्राम घोषित किया जाय और गांव के प्रवेश द्वार पर दहेज मुक्त ग्राम सेवा खेड़ा लिखा हुआ बोर्ड लगाया जाए जिलाधिकारी उन्नाव ने इस मुहिम के अगुवा पुत्तन लाल पाल सहित गांव के सभी नागरिकों की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि बहुत जल्द मैं इस गांव का भ्रमण करके इस गांव को दहेज मुक्त घोषित करूंगा,इस अवसर पर हरि प्रसाद,भरत कुमार,राम शंकर,हरीराम पाल,भगवती प्रसाद वर्मा,आरती पाल,खुशब,ू रिंकी वर्मा,अरुण कुमार,राजू वर्मा,रोशनी देवी,प्रीती वर्मा,मोहिनी,सोहिनी,विनोद लोधी सहित संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.