
बाबा साहब को किया याद, निकाली गयी धम्म यात्रा
बाराबंकी : डॉ0 बीआर अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय बौद्ध महासभा की बाराबंकी इकाई द्वारा धम्म यात्रा निकाली गई और नगर क्षेत्र सहित आस पास के अम्बेडकर पार्को में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रावस्ती नगर लखपेड़ाबाग स्थित बुद्ध पार्क से धम्म यात्रा का शुभारंभ पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व सांसद आंनद प्रकाश गौतम व पूर्व जनपद न्यायाधीश रामकिशोर द्वारा संयुक्त रूप से धम्म ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डॉ. आंबेडकर हम सभी के आदर्श हैं, सामाजिक लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए किये उनके संघर्ष का परिणाम है कि आज सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। पूर्व सांसद एपी गौतम ने कहा कि बाबा साहब दलितों, महिलाओं का ही नही अपित पूरे मानव समाज को नई दिशा दी है।
धम्म यात्रा श्रावस्ती नगर से होते हुए कुटिया, बड़ेल, फतहाबाद, शुक्लाई, अंबेडकर छात्रावास, सतरिख नाका, छाया चैराहा, बनवा, मोहम्म्द पुर आदि स्थानों पर स्थापित अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर त्रिशन व पंचशील का पाठ करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस धम्म यात्रा में सुंदरलाल भारती, रामपाल, अनूप कल्याणी, हरिनंदन सिंह गौतम, कमलेश कुमार गौतम, शत्रोहन प्रसाद, मनीष कुमार कनौजिया, सिद्धार्थ कनौजिया आदि एक सैकड़ा लोग अपनी अपनी बाइक से यात्रा में शामिल हुए।