
बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिये छापेमारी के आदेश दिए है। जिसके बाद अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने दो पांच पांच हजार के दो वांछित अपराधियो को अवैध असलाहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी क्रम में थाना कुर्सी के प्रभारी शशिकान्त कुमार ने बताया कि हमारे खास मुखबिर ने बताया कि शातिर आपराधिक मामलो में वांछित चल रहा है। पुलिस ने शातिर अपराधी धर्मेन्द्र निवासी लखनऊ के ग्राम मुतक्कीपुर थाना मड़ियांव को ग्राम उमरा तिराहे से धर्मेन्द्र को अवैध असलाहे के साथ धर दबौचा है। थाना प्रभारी शशिकान्त कुमार ने बताया कि धर्मेन्द्र एक शातिर अपराधी किस्म का व्यक्ति है उसके उप्पर कई गंभीर मुकदमा दर्ज है।
वही कोतवाली फतेहपुर में भी पांच हजार का इनामी नदीम पुत्र कलीम निवासी मोहल्ला अचाकापुर कस्बा पैतेपुर कोतवाली महमूदाबाद सीतापुर को कसियापुर तिराहे के निकट रविवार की सुबह 9 बजे गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरक्षक संजय मौर्या ने बताया कि अभियुक्त नदीम गैंगस्टर एक्ट में काफी दिनों से वंचित चल रहा था। प्रभारी निरक्षक ने ये भी बताया कि उसके उप्पर पांच हजार रुपये कस इनाम घोषित था और कई मामलो में नदीम पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों अपराधियो को जेल रवाना कर दिया है।