
बाराबंकी : केन्द्र सरकार ने जब से कृषि विधेयक बिल को लागू किया है। तब से देश भर के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को देखते हुए सोमवार को भारत बंद को लेकर सपा एमएलसी राजेश यादव ने भी इस किसान बिल के विरोध में अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतर आये। उन्होने सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग पर बैठ कर हाईवे को जाम किया वहां पर पहुंची पुलिस से जबरदस्त झड़प हुई, लेकिन एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा कि हम समाजवादी है पीछे हटने वालों में से नहीं, डटकर विरोध किया।
उसके बाद सफेदाबाद व मल्हौर के बीच ट्रेन को सपा नेता एमएलसी राजेश यादव राजू ने करीब एक घण्टे रोक कर तानाशाही किसान व मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की की गयी, किसानों के समर्थन का सफल रहा, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, जिलाउपाध्यक्ष हिमांशु यादव, पूर्व अध्यक्ष यूथ बिग्रेड यशवंत यादव, अमित चैधरी, आरेन्द्र प्रधान, शैलेश यादव, दीपराज यादव, राजेन्द्र वर्मा, आकाश बक्श, गुड्डू मौर्या प्रधान, कुवंर ज्ञान सिंह यादव, आलोक, रवी कुमार, पवन यादव, अंकित, अमरीश यादव, प्रदीप, शिवम, विकास वर्मा, शिवा वर्मा, जितेन्द्र, चन्दन, उमेश यादव डीडी सी, छात्र पाल, विशाल यदुवंशी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।